Friday, April 24, 2026
Hometrendingसिन्धु दर्शन तीर्थयात्रा योजना, आर्थिक सहायता के लिए 31 दिसंबर तक कर...

सिन्धु दर्शन तीर्थयात्रा योजना, आर्थिक सहायता के लिए 31 दिसंबर तक कर सकते हैं आवेदन

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com देवस्थान विभाग की सिन्धु दर्शन तीर्थयात्रा योजना के तहत 31 अक्टूबर तक लद्दाख स्थित सिन्धु दर्शन यात्रा कर चुके तीर्थयात्रियों को 15 हजार रूपए प्रति यात्री तक की आर्थिक सहायता दी जा रही है। इस योजना के तहत आवेदक को आगामी 31 दिसम्बर तक  संबंधित सहायक देवस्थान विभाग कार्यालय में लिखित आवेदन करना है।

सिन्धु दर्शन तीर्थयात्रा योजना का लाभ न्यूनतम 21 वर्षीय राजस्थान का मूल निवासी ले सकता है।  स्वयं के स्तर पर सिन्धु दर्शन यात्रा करने के बाद वास्तविक व्यय का प्रमाण पत्र टिकट, रसीदें आदि प्रस्तुत करनी है। देवस्थान विभाग द्वारा उक्त तीर्थयात्रा पर अधिकतम 15 हजार रूपए प्रति तीर्थयात्री की आर्थिक सहायता का प्रावधान है। इस यात्रा के लिए आर्थिक सहायता का लाभ प्रदेश के 200 तीर्थयात्रियों को प्रदान किया जाता है। इससे  अधिक आवेदन प्राप्त होने पर चयन लॉटरी द्वारा किया जाता है। सिन्धु दर्शन तीर्थयात्रा योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी देवस्थान विभाग की वेबसाईट devasthan.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है।

सिन्धु दर्शन तीर्थयात्रा परिचय

सिन्धु दर्शन तीर्थयात्रा योजना लेह-लद्दाख में सिन्धु नदी तक यात्रा का कार्यक्रम है। यहां सामान्यतः गुरू पूर्णिमा के निकट जून माह के दौरान 3 दिन तक सिन्धु दर्शन उत्सव मनाया जाता है। इस यात्रा का उद्देश्य यात्रियों को देश के उत्तरी सीमान्त क्षेत्र में सिन्धु संस्कृति से परिचित कराना है। सिन्धु दर्शन उत्सव सिंधु नदी और सैंधव संस्कृति का उत्सव है। यह सांप्रदायिक सद्भाव और भारत की एकता के प्रतीक के रूप में आयोजित किया जाता है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!