








बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में अवैध होर्डिंग्स हटाने के लिए आखिरकार नगर निगम प्रशासन ने कार्यवाही शुरू कर दी है। बीते चार दिनों में शहर के कई मार्गों से अवैध लगे होर्डिंग्स भी गए हैं। लेकिन, अब भी कई जगहों पर अवैध होर्डिंग्स लगे हुए है। निगम प्रशासन की माने तो सरकारी अवकाश के कारण कार्यवाही पूरी नहीं हो सकी है। अगले दिनों में अन्य जगहों पर लगे अवैध होर्डिंग्स भी हटा दिए जाएंगे। इसके साथ अवैध होर्डिंग लगाने वाली संस्थाओं से वर्ग फुट के हिसाब से जुर्माना भी वसूला जाएगा। निगम ऐसे अवैध होर्डिंग्स की सूची भी बना रहा है। सूची तैयार होने के बाद वसूली के लिए नोटिस जारी किए जाएंगे।
आपको बता दें कि शहर में बड़ी संख्या में प्रमुख चौराहों और सड़कों पर अवैध होर्डिंग्स लगे होने की शिकायतें होने पर संभागीय आयुक्त नीरज के पवन ने निगम आयुक्त को कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिए थे। आदेश की पालना में जयपुर रोड, गजनेर रोड, पं. दीनदयाल उपाध्याय सर्किल, श्रीगंगानगर रोड सर्किल के अलावा बिजली के खंभों पर भी बड़ी संख्या में होर्डिंग्स, बैनर हटाने की कार्यवाही की गई है। बताया जा रहा है कि होर्डिंग्स के लिए सात जोन बने हुए हैं। इनमें से कुछ जोन में अब भी अवैध होर्डिंग्स लगे हुए है। दावा किया जा रहा है कि इन्हें भी जल्द हटाया जाएगा। आपको यह भी बता दें कि रसूखदारी की आड़ में अवैध होर्डिंग्स का खेल काफी समय से चल रहा है। इससे निगम को प्रत्येक महीने लाखों रुपयों का नुकसान भी हो रह है।
अभय इंडिया की खबर का असर : आयुक्त के निर्देश के बाद निगम ने हटाए अवैध होर्डिंग्स





