Friday, April 24, 2026
Hometrendingअभय इंडिया की खबर का असर : आयुक्‍त के निर्देश के बाद...

अभय इंडिया की खबर का असर : आयुक्‍त के निर्देश के बाद निगम ने हटाए अवैध होर्डिंग्‍स

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में जगहजगह लगाए गए अवैध होर्डिंग्‍स हटाने की कार्यवाही आज से शुरू हो गई है। अवैध होर्डिंग्‍स को लेकर अभय इंडिया लगातार खबरों का प्रकाशन कर रहा है। संभागीय आयुक्‍त नीरज के पवन ने इसे गंभीरता से लेते हुए नगर निगम को सख्‍त निर्देश दिए। इसी पालना में नगर निगम के दस्ते ने आज अवैध होर्डिंग के खिलाफ कार्रवाई की।

बीकानेर में अवैध होर्डिंग्‍स की भरमार पर प्रशासन हुआ सख्‍त, कलक्‍टर ने दिए कार्रवाई के निर्देश

बीकानेर में किसकी शह पर चल रहा है अवैध होर्डिंग्‍स का “खेल”? सुलग रहे सवाल…

आपको बता दें कि नगर निगम की ओर से कई जगह दिए होर्डिंग ठेके की अवधि समाप्त होने के बावजूद होर्डिंग लगे हुए थे। साथ ही नए होर्डिंग भी अवैध रूप से लगाए जा रहे हैं। इसकी लम्बे समय से शिकायतें मिल रही थी। सम्भागीय आयुक्त को बताया गया कि कई स्थानों पर स्वीकृत संख्या से ज्यादा होर्डिंग लगे होने, स्वीकृत साइज से बड़े होडिंग लगाने और जो स्थान स्वीकृत नहीं है, ऐसी साइट पर भी होर्डिंग लगा दिए गए थे। बारबार शिकायतों के बाद निगम प्रशासन और संभागीय आयुक्त ने शहर में लगे अवैध होर्डिंग को लेकर सख्ती बरतने का फैसला किया और आज इन्हें हटाने का काम शुरू कर दिया है। आरोप है कि सम्बंधित फर्मों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराने के आदेश जारी होने के बावजूद अवैध होर्डिंग लगाने का काम जारी था। सम्भागीय आयुक्त ने नगर निगम को सभी अवैध होडिंग्स, यूनिपोल और साइनेज हटाने के निर्देश दिए है। साथ ही यह भी कहा है कि स्वीकृत संख्या, स्वीकृत साइज या स्वीकृत स्थान से हटकर यदि होर्डिंग लगाए जाते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!