Saturday, April 27, 2024
Hometrendingहनुमान की हुंकार से बीकानेर में अर्जुन को मिली 'ऑक्सीजन', अब मदन...

हनुमान की हुंकार से बीकानेर में अर्जुन को मिली ‘ऑक्सीजन’, अब मदन की बांसुरी…

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। लोकसभा चुनाव के लिए प्रदेश में भाजपा से गठबंधन के बाद खींवसर विधायक एवं राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल ने हुंकार भरते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। बेनीवाल की यह एंट्री बीकानेर संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल के लिए ‘ऑक्सीजन’ का काम कर सकती है। दिग्गज नेता देवीसिंह भाटी के मुखर विरोध के अलावा अन्य लोगों की नाराजगी के चलते अर्जुनराम मेघवाल इस बार मुश्किल में नजर आ रहे हैं, लेकिन अब हनुमान बेनीवाल के साथ पार्टी के हुए गठबंधन से भाजपा को यहां जाट वोटों की ‘गठरी’ हाथ लगने की उम्मीद बंध गई है।

नए राजनीतिक समीकरण कांग्रेस प्रत्याशी मदनगोपाल मेघवाल के लिए अच्छे नहीं कहे जा सकते। उन्हें जाट वोटों के खिसकने का डर सताने लगा है। हाल में उपप्रधान इंदु तडऱ् ने भी उनके विरोध में प्रदर्शन कर मुश्किलें बढ़ाने का काम किया है।

नागौर से लड़ेंगे हनुमान

राजस्थान में आरएलपी के अध्यक्ष हनुमान बेनीवाल नागौर से बतौर भाजपा उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। इसका ऐलान जयपुर स्थित भाजपा मुख्यालय में भाजपा और आरएलपी की संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में हुआ। प्रेस कांफ्रेंस को केन्द्रीय मंत्री एवं भाजपा के लोकसभा चुनाव प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर और आरएलपी के संयोजक हनुमान बेनीवाल ने संबोधित किया। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी गठबंधन की घोषणा की। इस दौरान हनुमान बेनीवाल ने कहा कि देशहित, राष्ट्रहित में हमने निर्णय लिया है कि अब नरेन्द्र मोदी को ही प्रधानमंत्री बनाना है। भारत को बचाना है, इसलिए मोदी जी को ही जिताना है।

कांग्रेस को सबक सिखाना है…

बेनीवाल ने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस को सबक सिखाना है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के कार्यकर्ता राजस्थान सहित हरियाणा और पश्चिमी उत्तरप्रदेश में भी भाजपा का सहयोग करेंगे और नरेन्द्र मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने में जुटेंगे।

आपको बता दें कि इससे पहले राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर बात हुई थी, लेकिन दोनों के बीच सहमति नहीं बैठ पाई। बेनीवाल ने कांग्रेस से सात सीटें मांगी थी, लेकिन कांग्रेस महज तीन सीटें ही देने को तैयार थी। इसके बाद बेनीवाल ने कांग्रेस की ओर से दिया गया गठबंधन का प्रस्ताव ठुकरा दिया था।

क्रिकेट सट्टा : अभय इंडिया की खबर पर लगी मुहर, 17 सटोरिये गिरफ्तार

देवीसिंह भाटी के मामले में भाजपाईयों ने साधी चुप्पी, इस्तीफे के बाद…

बीकानेर इंजीनियरिंग कॉलेज में करोड़ों का गड़बड़झाला, रिकवरी के लिए…

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular