




बीकानेर Abhayindia.com राज्यपाल कलराज मिश्र शुक्रवार शाम देशनोक स्थित विश्व प्रसिद्ध करणी माता मंदिर पहुंचे। उन्होंने वहां करणीमाता की पूजा अर्चना कर देश और प्रदेश की समृद्धि, सम्पन्नता और खुशहाली की कामना की। मंदिर पुजारी मुन्नादान ने राज्यपाल को निज मंदिर में विधिवत पूजा करवाई। राज्यपाल ने काबे (सफेद चूहे) के दर्शन भी किए।
राज्यपाल मिश्र को इस दौरान करणी माता मंदिर निजी प्रन्यास के अध्यक्ष बादल सिंह ने मां करणी के जीवन से जुड़ी जानकारी देते हुए करणी साहित्य भेंट किया। इस अवसर पर जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल, जिला पुलिस अधीक्षक योगेश यादव भी उपस्थित रहे।
कुलाधिपति की स्वर्णिम परिकल्पनाओं को साकार कर प्रगति के पथ पर अग्रसर एमजीएसयू, विजन-2030 की तैयारी…





