Thursday, May 14, 2026
Hometrendingसोना और चांदी की कीमतों में तेजी बरकरार रहने के आसार, सर्राफा...

सोना और चांदी की कीमतों में तेजी बरकरार रहने के आसार, सर्राफा बाजार में खलबली सी मची

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर/बीकानेर Abhayindia.com सोना और चांदी की कीमतों में तेजी बरकरार रहने से सर्राफा बाजार में खलबली सी मच गई है। सर्राफा व्‍यापारियों के अनुसार, आने वाले समय में इनकी कीमतों में और उछाल संभव है। बताया जा रहा है कि जियो-पॉलिटिकल तनाव और आर्थिक अनिश्चितता निवेशकों को सोना-चांदी की ओर खींच रही है। ट्रंप सरकार के टैरिफ फैसले ने भी वैश्विक बाजार में दबाव बढ़ाया है।

ज्वैलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नवरत्न मल संचेती के अनुसार, 31 दिसंबर 2024 को 24 कैरेट सोना 78,500 रुपए प्रति 10 ग्राम था। 27 सितंबर 2025 को इसके दाम 1,17,500 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गए। वहीं, चांदी 88,000 रुपए प्रति किलो से बढ़कर 1,46,500 रुपए प्रति किलो हो गई।

सर्राफा बाजार में शनिवार को नकद में सोना-चांदी खरीदना महंगा पड़ा। नकद लेन-देन में सोना 500 से 600 रुपए तक महंगा बिक रहा था, जबकि चेक में यह सस्ता मिल रहा था। कारोबारियों के अनुसार, लगातार बढ़ते भावों के चलते व्यापारी सोना-चांदी को बाजार से सीमित कर रहे हैं। एक अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट के अनुसार, इस साल तक सोना 5000 डॉलर प्रति औंस तक जा सकता है। मौजूदा एक्सचेंज रेट के हिसाब से यह भारत में लगभग 1,55,000 रुपए प्रति 10 ग्राम बैठेगा। त्योहारी सीजन, सुरक्षित निवेश और औद्योगिक मांग के कारण चांदी के 1.5 लाख रुपए प्रति किलो तक जाने की संभावना है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!