Friday, April 24, 2026
Homeबीकानेरभवानी भाई के नाम पर भावुक हुए गहलोत, राहुल पर टाल गए...

भवानी भाई के नाम पर भावुक हुए गहलोत, राहुल पर टाल गए सवाल

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शुक्रवार रात बीकानेर पहुंचे। यहां सर्किट हाउस पहुंचने के बाद वे सबसे पहले स्व. पूर्व मेयर भवानी शंकर शर्मा के निवास पर गए। जहां भवानी भाई के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की तथा परिवारजनों को ढांढ़स बंधाया। इसके बाद वे स्व. डॉ. रवि गहलोत के जस्सूसर गेट स्थित निवास गए। वहां भी उन्होंने डॉ. गहलोत के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान डॉ. चंद्रभान, प्रतिपक्ष नेता रामेश्वर लाल डूडी, विधायक भंवर सिंह भाटी सहित अनेक नेता उनके साथ थे। इससे पहले मीडिया से बातचीत के दौरान गहलोत उस समय भावुक हो गए जब उन्हें पूर्व मेयर भवानी शंकर शर्मा के बारे में सवाल पूछा गया। उन्होंने कहा कि वे बहुत ही सुलझे हुए और ईमानदार व्यक्ति थे। पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा बेमिसाल थी। मुझे इस समय वो किस्सा बहुत याद आ रहा है जब भवानी भाई को पार्टी का प्रदेश महामंत्री बनाया गया था। पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत राजस्थान में होने जा रहे उपचुनावों में कांग्रेस पार्टी के स्टार प्रचारकों के नामों की सूची में राहुल गांधी का नाम नहीं होने का सवाल टाल गए। मीडियाकर्मियों ने सवाल दोहराया ते वे तीन बार ‘नमस्कार’ बोल कर आगे चल दिए।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!