Friday, January 16, 2026
Homeबीकानेरपूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बीकानेर आएंगे

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बीकानेर आएंगे

AdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज)। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शुक्रवार रात बीकानेर आएंगे। उनके नजदीकी सूत्रों के मुताबिक वे संभवत: रात्रि आठ बजे तक बीकानेर पहुंच जाएंगे। शाम करीब साढ़े चार बजे वे रामगढ़ शेखावाटी से सड़क मार्ग से बीकानेर के लिए रवाना हुए हैं। वहां वे सामुदायिक भवन का लोकार्पण करने गए थे। गहलोत रात्रि विश्राम यहां सर्किट हाउस में करेंगे। यहां वे पूर्व मेयर भवानी शंकर शर्मा के परिजनों से मिलने के लिए उनके निवास पहुंचेंगे। शर्मा से उनके पारिवारिक संबंध रहे हैं। पूर्व मेयर शर्मा का गत 30 दिसम्बर को निधन हो गया था।

AdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!