Friday, April 24, 2026
Hometrendingबीकानेर में 300 साल पुराना है गणेश करवा चौथ माता का मंदिर,...

बीकानेर में 300 साल पुराना है गणेश करवा चौथ माता का मंदिर, 20 को होगा अभिषेक

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर गोगा गेट सर्किल स्थित गणेश करवा चौथ माता का मंदिर बहुत ही प्राचीन मंदिर है और पूरे बीकानेर में यह एक ही मंदिर है। यहां 12 महीने की चार चौथ का पूजन किया जाता है। सुहागिन औरतें अपने पति की लंबी आयु, व्यवसाय में वृद्धि के लिए करवा चौथ माता का पूजन करती हैंं।

मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित राजेश कुमार भादाणी ने बताया कि यह मंदिर 300 साल पुराना है। मान्‍यता है कि यहां जो भी भक्‍त 17 दिन तक चूरमे का भोग करवा चौथ माता और गणेश जी को लगाता है तो उसकी मनोकामना पूर्ण होती है। 20 अक्टूबर 2024 को करवा चौथ माता का प्रातः 7:00 बजे अभिषेक किया जाएगा और पूरे दिन महिलाओं की रेलमपेल रहती है और बड़े भाव से महिलाएं पूजन करने आती हैं। रात को महा आरती के बाद अपने व्रत को पूर्ण करती है। -एस. एन. जोशी, बीकानेर

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!