





बीकानेर Abhayindia.com राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन ने बीकानेर क्रिकेट की सितारे एवं पूर्व रणजी खिलाड़ी (राजस्थान एवं रेलवे) मधुर खत्री को जूनियर वर्ग (14, 16, 19) चयनकर्त्ता का महत्वपूर्ण दायित्व दिया है।
खत्री के चयनकर्त्ता बनने पर बीकानेर में मधुर खत्री का मदन सिंह, दिनेश सिंह, राकेश सिंह, जगदीश सिंह, गोविंद सिंह राजपुरोहित द्वारा राजस्थानी साफा ओर माला पहनाकर स्वागत करके खुशी जताई गई। आपको बता दें कि मधुर खत्री ने राजस्थान से सभी आयु वर्ग में खेल कर राजस्थान का प्रतिनिधित्व किया और राजस्थान रणजी विजेता टीम का हिस्सा भी रहे हैं।








