





बीकानेर Abhayindia.com कोटगेट थाना पुलिस ने पोक्सो व जानलेवा हमले के प्रकरणों में वांछित 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा द्वारा वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर चक्रवर्ती राठौड़ के निर्देशन में व वृताधिकारी वृत नगर के सुपरविजन में थानाधिकारी कोटगेट धीरेन्द्र सिंह द्वारा थाना स्तर पर टीम गठित कर इन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी मोनू पुत्र फारुख उम्र 24 साल निवासी बान्दरा बास, रिहान उर्फ खालिद पुत्र फिरोज खान उम्र 19 साल निवासी बान्दरा बास, इमरान पुत्र अमीन उम्र 26 साल निवासी बान्दरा बास, प्रतीक खोखर पुत्र कालूराम वाल्मिकी उम्र 19 साल निवासी रानी बाजार, समीर लोहरा पुत्र परमेश्वरलाल वाल्मिकी उम्र 20 साल निवासी वाल्मिकी बस्ती टिबड़ों का मौहल्ला फतेहपुर पुलिस थाना फतेहपुर कोतवाली जिला सीकर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लिया गया है।








