







बीकानेर Abhayindia.com बेंगलुरु में आयोजित ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी योग प्रतियोगिता के लिए प्रवीर योगासन स्पोर्ट्स अकादमी एवं ध्यान केंद्र की पांच छात्राओं का चयन हुआ है।
केन्द्र के डायरेक्टर योग प्रशिक्षक भुवनेश पुरोहित ने बताया कि इस प्रतियोगिता के लिए विजयश्री व्यास, जाह्नवी स्वामी, करनी नाथ, संगीता सुथार, निकिता वैष्णव का चयन हुआ है। यह सभी छात्राएं आज बेंगलुरु के लिए रवाना होंगे। एल. एम. स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के संचालक जेपी व्यास, कोच शुभम स्वामी, गणेश पुरोहित, हरिकिशन रंगा, हितेंद्र मारू, रामेंद्र हर्ष, लोकजीत, यशोवर्धिनी एवं सभी साथियों ने शुभकामनाएं प्रेषित कर उज्वल भविष्य की कामना की है।




