Friday, April 24, 2026
Hometrendingबीकानेर में किसकी शह पर चल रहा है अवैध होर्डिंग्‍स का "खेल"?...

बीकानेर में किसकी शह पर चल रहा है अवैध होर्डिंग्‍स का “खेल”? सुलग रहे सवाल…

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में कलक्‍टर के निर्देशों के बाद भी अवैध होर्डिंग्‍स का “खेल” बदस्‍तूर जारी है। इससे निगम और यूआईटी को प्रति माह लाखों रुपए के राजस्‍व का नुकसान हो रहा है। इसके बावजूद सरकारी कारिंदें आंखें मूंदे हुए हैं। ऐसे में अब ये सवाल उठने लगे हैं कि आखिर इस “खेल” के पीछे किन रसूखदारों का हाथ है। यह स्थिति तब बनी हुई जब खुद कलक्‍टर अवैध होर्डिंग्‍स को लेकर सख्‍त निर्देश दे चुके हैं। आपको बता दें कि बीते बुधवार को सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कलक्टर भगवती प्रसाद ने साफतौर पर कहा था कि शहर के सार्वजनिक स्थानों, दीवारों आदि को पोस्टर, बैनर लगाकर विरूपित करने वालों के विरूद्व कार्यवाही करें और नोटिस देते हुए हटाने की लागत राशि भी सम्बंधित से वसूल की जाए। इसके बावजूद संबंधित विभाग अभी तक हरकत में नहीं आए हैं।

जानकार बताते हैं बीकानेर में यूआईटी और नगर निगम क्षेत्र में बडी संख्‍या में अवैध होर्डिग्‍स लगे हुए हैं। निगम के कुछ सरकारी कारिंदों की मिलीभगत से ये काम चल रहा है। जयपुर रोड सहित शहर के विभिन्‍न मुख्‍य मार्गों पर अवैध होर्डिंग्‍स की भरमार है। संबंधित फर्मों से अनुबंध खत्‍म होने के बावजूद होर्डिंग्‍स लगाकर निगम का चूना लगाया जा रहा है। कुछ फर्म निर्धारित साइट से ज्‍यादा साइट पर होर्डिंग्‍स लगा रही है, लेकिन प्रशासन इस ओर ध्‍यान नहीं दे रहा। हाल में हुई धार्मिक यात्रा के दौरान भी शहरभर में अवैध होर्डिंग्‍स लगा दिए गए, जिन्‍हें अभी तक हटाया नहीं जा सका है। आपको बता दें कि अवैध होर्डिंग्‍स को लेकर निगम के अधिकारी अनभिज्ञ नहीं है। उनके पास शिकायतें भी काफी आ रही है। इसके बावजूद वे हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!