Saturday, April 27, 2024
Hometrendingअणुव्रत के साथ ईको-फ्रेंडली दीपावली : प्रदूषण से दूर सेहत से भरपूर

अणुव्रत के साथ ईको-फ्रेंडली दीपावली : प्रदूषण से दूर सेहत से भरपूर

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

बीकानेर Abhayindia.com अणुव्रत विश्व भारती (अणुविभा) के तत्वावधान में पूज्य गुरुदेव आचार्यश्री तुलसी द्वारा प्रतिपादित अणुव्रत आंदोलन के अंतर्गत इस वर्ष ईको-फ्रेंडली दीपावली के प्रचार-प्रसार की दिशा में व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। अणुविभा अध्यक्ष संचय जैन ने देशभर में हजारों अणुव्रत कार्यकर्ताओं से ईको-फ्रेंडली दीपावली का संदेश जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। प्रदूषण मुक्त पर्यावरण की वैश्विकअभिधारणा को मूर्त रूप देने के पावन उद्देश्य से अणुव्रत कार्यकर्ता जहां स्वयं इको फ्रेंडली दीपावली मनाने का संकल्प ले रहें हैं वहींख्‍ विभिन्न माध्यमों से इसका संदेश लोगों को दे रहे हैं। इस अभियान की राष्ट्रीय संयोजिका डॉ. नीलम जैन ने बताया कि देश में 165 स्थानों पर अणुव्रत समितियां सक्रिय हैं जो देश में पर्यावरण संरक्षण, नशामुक्ति, सद्भावना, अहिंसा प्रशिक्षण, चुनाव शुद्धि जैसे विभिन्न मुद्दों पर जन अभियान चला रही है। ‘ईको-फ्रेंडली दीपावली’ के प्रचार-प्रसार में योगदान देकर समितियां एक कदम और आगे बढ़ेंगी तथा जन-जागरण से पर्यावरण को शुद्ध बनाने तथा प्रदुषण नहीं फ़ैलाने में हमारी अहम् भूमिका होगी।

आपको बता दें कि अणुव्रत विश्व भारती एक वैश्विक संस्था है। अणुव्रत अनुशास्ता आचार्य महाश्रमण के आध्यात्मिक मार्गदर्शन में अणुव्रत आंदोलन अहिंसक और शांतिप्रिय समाज की रचना के लिए समर्पित ही। दीपावली के शुभ अवसर पर जन साधारण एवं हम सभी ईको-फ्रेंडली दीपावली की ओर प्रेरित हो सके, इस उद्देश्य से कार्यक्रम रूपरेखा बनायी गयी है। इस आयोजन के अंतर्गत विभिन्न एवं विविध माध्यम तथा विषयों के द्वारा ईको-फ्रेंडली दीपावली के उद्देश्य की पूर्ति हो सकेगी। स्थानीय स्तर पर इस राष्ट्रीय कार्यक्रम को अमली जामा पहनाने के उद्देश्य से सदस्यगण सक्रिय होकर कार्य में जुट गए हैं। समिति प्रचार-प्रसार के दौरान पटाखों से प्रभावित लोगों की मार्मिक कहानी, बैनर लोकार्पण, नुक्‍कड़ नाटक मंचन, संकल्प पत्र, ईको-फ्रेंडली दीपावली आलेख लेखन एवं प्रकाशन सरीखें कई कार्यक्रम करेगी।

राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर देर रात माकन और गहलोत में चला मंथन, दीवाली के बाद होंगे “धमाके” !

जयपुर। राजस्‍थान में राजनीतिक नियुक्तियों और मंत्रिमंडल फेरबदल का मसला दीपावली के बाद सुलझ सकता है। राजस्‍थान कांग्रेस प्रभारी अजय माकन और मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत के बीच सीएम हाउस में डिनर के बहाने देर रात तक राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर मंथन चला। इस दौरान पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा भी मौजूद रहे। आपको बता दें कि हाल ही में दिल्ली में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के साथ बैठक में राजनीतिक नियुक्तियों की सूची को फाइनल करने के निर्देश दिए गए थे। माकन और गहलोत के बीच देर रात हुई बैठक को इसी संदर्भ में देखा जा रहा है।

पार्टी के जानकारों की मानें तो दोनों नेताओं के बीच राज्य स्तरीय़ राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर कवायद पूरी हो चुकी है। अब दीपावली के बाद प्रदेश स्तरीय राजनीतिक नियुक्तियों का पिटारा खुल सकता है। बताया जा रहा है कि राजनीतिक नियुक्तियों में सचिन पायलट के नेताओं को भी अहमियत दी जाएगी। इसके अलावा प्रदेश के अन्य नेताओं को भी राजनीतिक नियुक्तियों में एडजस्ट करके जातिगत और क्षेत्रीय संतुलन बनाया जाएगा। आपको यह भी बता दें कि सीएम गहलोत संवैधानिक पदों पर नियुक्ति को लेकर हाल में राज्यपाल कलराज मिश्र से भी मुलाकात कर चुके हैं।

इन जगहों पर होंगी नियुक्तियां…

महिला आयोग, किसान आयोग, अल्पसंख्यक आयोग, एससी-एसटी आयोग, ओबीसी आयोग और निशक्तजन आयोग, समाज कल्याण बोर्ड, मदरसा बोर्ड, हज कमेटी अल्पसंख्यक वित्त निगम, वक्फ बोर्ड, देवस्थान बोर्ड, हाउसिंग बोर्ड, किसान आयोग, गौसेवा आयोग, बीज निगम, राजस्थान पर्यटन विकास निगम, अभाव अभियोग निराकरण समिति, माटी कला बोर्ड, केशकला बोर्ड, घुमंतु अर्ध घुमंतु बोर्ड, वक्फ विकास परिषद, मेवात विकास बोर्ड, डांग विकास बोर्ड, खादी बोर्ड, बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति, नगर विकास न्यास (यूआईटी), हिंदी ग्रंथ अकादमी, उर्दू अकादमी, सिंधी अकादमी।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular