Sunday, May 5, 2024
Hometrendingकोलकाता : त्योहार पर रात के कफ्र्यू में छूट, लोगों ने जताया...

कोलकाता : त्योहार पर रात के कफ्र्यू में छूट, लोगों ने जताया आभार

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

कोलकाताAbhayindia.com दीपावली व त्योहारों को देखते हुए पश्चिम बंगाल सरकार ने क्षेत्र में रात के कफ्र्यू में एक बारगी छूट प्रदान की है। बंगाल में अभी रात को 11 से सुबह छह बजे तक कफ्र्यू चल रहा है। दीपावली व छठ पूजा एवं अन्य त्योहारों को देखते हुए 2 से 5 नम्बर तक इसको हटा दिया गया है। इसके लिए क्षेत्र के लोगों ने टीएमसी के संस्थापक सदस्य और सामाजिक कार्यकर्ता स्वपन बर्मन का आभार जताया है। सामाजिक कार्यकर्ता जेठमल रंगा के अनुसार त्योहार को देखते हुए लोगों के आग्रह पर स्वपन बर्मन ने प्रयास किए और अभिषेक बनर्जी और सुदीप बंदोपाध्याय को इससे अवगत कराया था, इसके बाद सरकार ने छूट प्रदान की है।

ताकि हर वर्ग के लोगों को दीपावली, कालीपूजा सहित त्योहार पर राहत मिल सके। कफ्र्यू में छूट के निर्णय का सभी ने स्वागत किया है। इस दौरान नारायण भूतड़ा, इंद्र सादाणी, हीरालाल किराड़ू, एनडी व्यास, संजू बर्मन, राहुल गोस्वामी, अशोक, संजय मूंधड़ा, अशोक व्यास, इंद्र महाराज, किशन गोपाल पुरोहित स्वपन बर्मन का आभार जताया है।

रिपोर्ट : जेठमल रंगा/एनडी भूतड़ा(कोलकाता)

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Ad
- Advertisment -

Most Popular