








बीकानेर abhayindia.com नालन्दा सीनियर सैकण्डरी स्कूल में चल रही बीकानेर जिला सीनियर शतरंज प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग का खिताब बजरंग लाल प्रजापत ने जीता। इस वर्ग में शेरसिंह दूसरे, अमरसिंह तीसरे और शिवशंकर बोहरा चौथे स्थान पर रहे।
जिला शतरंज संघ के सचिव अनिल बोड़ा ने बताया कि जूनियर वर्ग अंडर-19 ग्रुप में राहुल व्यास, अंडर-17 में अंशुमान टाक तथा अंडर-15 में गोपाल जोशी ने पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं अंडर-13 गुप में पार्थ दाधीच व भुवनेश गहलोत ने पहला और दूसरा, अंडर-11 में हर्षवर्धन स्वामी व मयंक तंबोली ने पहला और दूसरा, अंडर-9 में कपिला जोशी और मधुरा हर्ष ने पहला और दूसरा तथा अंडर-7 में हर्षवर्धन और दक्ष सिंह ने पहला और दूसरा स्थाना प्राप्त किया।
बोड़ा ने बताया कि समापन समारोह के मुख्य अतिथि भारतीय ओलंपिक संघ के जिलाध्यक्ष कमल कल्ला थे। भारतीय शतरंज संघ के पूर्व उपाध्यक्ष एड. एस. एल. हर्ष ने शतरंज के विभिन्न नियमों के बारे में बताया। इस दौरान सहायक निदेशक (जनसंपर्क) हरि शंकर आचार्य, शिक्षाविद् राजेश रंगा, रोटरी मरुधरा के आनंद आचार्य, कृष्णचंद्र पुरोहित, श्याम नारायण रंगा आदि मौजूद थे। आर्बिटर के रूप में रामकुमार, डी. पी. छीपा. वीएन जोशी आदि ने सहयोग दिया। संचालन बुलाकी हर्ष ने किया।





