Thursday, June 4, 2026
Hometrendingनामी होटल में क्रिकेट सट्टा, तीन सटोरिये गिरफ्तार

नामी होटल में क्रिकेट सट्टा, तीन सटोरिये गिरफ्तार

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर abhayindia.com बजाज नगर थाना पुलिस ने राजधानी के एक होटल में चल रहे क्रिकेट सट्टे का खुलासा करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस को मौके से कई दस्तावेज में मिले है, जिनमें लाखों रुपए के हिसाब की जानकारी मिली है। क्रिकेट सट्टा वेस्टइंडीज में चल रही कैरेबियन प्रीमियर क्रिकेट लीग को लेकर लगाया जा रहा था।

मामले के अनुसार पुलिस को जेएलएन रोड स्थित एक नामी होटल में सट्टा खेलने की शिकायत मिली थी। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अलवर के तीन सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि कैरेबियन प्रीमियर क्रिकेट में ट्रिनबागो नाइट राइडर्स और सेंट लूसिया जोक्स टीम के बीच मैच को लेकर सट्टा खेला जा रहा था। पुलिस ने इस मामले में अब जांच शुरू कर दी है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों से 15 मोबाइल, लैपटॉप आदि बरामद किया गया है। आपको बता दें कि कैरेबियन प्रीमियर लीग वेस्टइंडीज में काफी प्रसिद्ध है, इसमें वेस्टइंडीज टीम के नामी खिलाड़ी कैरेन पोलार्ड जैसे बड़े खिलाडी भी खेल रहे हैं।

बीकानेर : डॉक्‍टर मालावत के बेटे का हथियार लैस बदमाशों ने किया पीछा, ऐसे हुई घटना…

 

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!