Hometrendingविद्युत निगमों में विभिन्न संवर्गों के 2005 पदों पर सीधी भर्ती के...

विद्युत निगमों में विभिन्न संवर्गों के 2005 पदों पर सीधी भर्ती के लिए विस्तृत विज्ञापन जारी, आवेदन 5 से

AdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्थान राज्य की पांचों विद्युत निगमों में अभियन्ता संवर्ग एवं मंत्रालयिक संवर्ग के कुल 2005 पदों पर सीधी भर्ती के लिए विस्तृत विज्ञापन जारी कर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारम्भ करते हुए लिंक सक्रिय कर दिये गये हैं। पांचों बिजली कंपनियों में कनिष्ठ अभियन्ता के 869 पद, कनिष्ठ लेखाकार के 371 पद तथा कनिष्ठ सहायक/वाणिज्यिक सहायक-द्वितीय के 765 पद (कुल 2005) हेतु ऑनलाइन प्रक्रिया से आवेदन मांगे गए हैं।

राज्य सरकार की पांचों विद्युत निगमों (उत्पादन निगम, प्रसारण निगम एवं जयपुर/अजमेर/जोधपुर विद्युत वितरण निगम) के विभिन्न संवर्गों के पदों पर नियुक्ति हेतु योग्य अभ्यर्थी ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से 5 अगस्त 2026 से 25 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी विद्युत निगमों की निम्न में से किसी भी वेबसाइट पर जाकर दिये गये लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

https://energy.rajasthan.gov.in
https://energy.rajasthan.gov.in/rrvun
https://energy.rajasthan.gov.in/rrvpn
https://energy.rajasthan.gov.in/jvvnl
https://energy.rajasthan.gov.in/jdvvnl
https://energy.rajasthan.gov.in/avvnl

उल्लेखनीय है कि कनिष्ठ अभियन्ता, कनिष्ठ लेखाकार एवं कनिष्ठ सहायक/वाणिज्यिक सहायक-द्वितीय के पदों पर सीधी भर्ती हेतु ऑनलाइन प्रतियोगी परीक्षा आयोजित की जायेगी। कनिष्ठ सहायक/वाणिज्यिक सहायक-द्वितीय के पदों के लिए ऑनलाइन प्रतियोगी परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की टंकण परीक्षा भी आयोजित की जायेगी। उत्पादन निगम द्वारा जारी विस्तृत भर्ती विज्ञापनों में पदों का आरक्षण प्रावधानानुसार श्रेणीवार वर्गीकरण, पदवार शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, आवेदन कैसे करें, चयन प्रक्रिया इत्यादि सभी जानकारियां विस्तार से दी गई है। उपरोक्त सभी वेबसाइट में भर्ती सम्बन्धी लिंक सक्रिय हो गए है जो कि आवेदन की अन्तिम तिथि 25 अगस्त 2026 तक सक्रिय रहेंगे। भर्ती सम्बन्धी विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को उपरोक्त वेबसाईट से जुड़े रहने की सलाह दी गई है और सभी कार्यदिवस में हेल्पलाइन नम्बर 9414056655 पर भी सम्पर्क किया जा सकता है।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular