Hometrendingविधायक निधि में भ्रष्टाचार : स्टिंग ऑपरेशन के बाद सीएम भजनलाल का...

विधायक निधि में भ्रष्टाचार : स्टिंग ऑपरेशन के बाद सीएम भजनलाल का सख्‍त रुख, उच्‍च जांच कराने व खाते फ्रीज करने के निर्देश

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में विधायक निधि में भ्रष्टाचार को लेकर एक समाचार पत्र (दैनिक भास्‍कर) की ओर से किए गए स्टिंग ऑपरेशन के बाद प्रदेश की भजनलाल सरकार हरकत में आ गई है। मुख्‍यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि आज एक प्रमुख समाचार पत्र में विधायक निधि में भ्रष्टाचार की खबर प्रकाशित हुई है। यह अत्यंत गंभीर और चिंताजनक विषय है। किसी भी लोकसेवक द्वारा किये जा रहे भ्रष्टाचार पर हमारी सरकार की नीति पूर्णतः जीरो टॉलरेंस की है। कोई भी व्यक्ति कितना ही प्रभावशाली क्यों न हो, यदि भ्रष्टाचार में दोषी पाया जाता है तो उसे बख्शा नहीं जाएगा।

सीएम शर्मा ने आगे लिखा है कि इस प्रकरण में मुख्य सचिव एवं महानिदेशक, पुलिस को राज्य के मुख्य सतर्कता आयुक्त (अतिरिक्त मुख्य सचिव, गृह) की अध्यक्षता वाली उच्च स्तरीय समिति से जाँच करवाने के निर्देश दिये हैं। इन विधानसभा क्षेत्रों के MLA LAD के खाते भी फ्रीज कर दिये गये हैं।

आपको बता दें कि विधायक निधि से होने वाले विकास कार्यों की अनुशंसा करने पर कमीशन लेने का स्टिंग ऑपरेशन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें खींवसर से भाजपा विधायक रेवंतराम डांगा, हिंडौन से कांग्रेस की विधायक अनीता जाटव व बयाना से निर्दलीय विधायक ऋतु बनावत आरोपों के घेरे में आ गए हैं। इसके बाद सीएम शर्मा ने सख्‍त निर्देश जारी कर दिए है।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular