Friday, May 15, 2026
Hometrendingनितिन नबीन भाजपा के नए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्‍त, 26 साल की...

नितिन नबीन भाजपा के नए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्‍त, 26 साल की उम्र में पहली बार बने थे विधायक

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

नई दिल्‍ली Abhayindia.com बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष होंगे। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने प्रेस रिलीज जारी कर यह जानकारी दी है। नितिन नबीन जेपी नड्डा की जगह लेंगे। आपको बता दें कि नितिन नबीन कायस्थ समुदाय से आते हैं और बिहार के एक अनुभवी नेता हैं। वह बिहार की नीतीश सरकार में सड़क निर्माण मंत्री भी हैं। पटना में जन्मे नितिन नबीन, भाजपा के दिग्गज नेता और पूर्व विधायक नबीन किशोर प्रसाद सिन्हा के पुत्र हैं। अपने पिता के निधन के बाद नितिन नबीन ने सक्रिय चुनावी राजनीति में प्रवेश किया था।

नितिन नबीन 26 साल की उम्र में पहली बार विधायक बने थे। 2006 में पटना वेस्ट विधानसभा सीट से उपचुनाव में जीत हासिल कर पहली बार विधानसभा पहुंचे थे। उसके बाद से वह लगातार चुनाव जीतते रहे। वहीं 2008, में परिसीमन के बाद पटना वेस्ट सीट का नाम बांकीपुर हो गया। इसी सीट से नितिन नबीन लगातार चुनाव जीतते आ रहे हैं। नितिन नबीन ने हाल ही में बिहार विधानसभा चुनाव में पटना जिले की हाई-प्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा सीट पर आरजेडी की रेखा कुमारी को 51,000 से अधिक वोटों के अंतर से हराकर अपनी सीट बरकरार रखी थी। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने नितिन नबीन को प्रभारी बनाया था। इस चुनाव में पार्टी ने शानदार जीत भी दर्ज की थी। नितिन नबीन को संगठन में भी काम करने का खासा अनुभव है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर नितिन नबीन को बधाई दी है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “नितिन नबीन ने एक मेहनती कार्यकर्ता के तौर पर अपनी पहचान बनाई है। वे एक युवा और मेहनती नेता हैं, जिनके पास संगठन का बहुत अनुभव है और बिहार में कई बार MLA और मंत्री के तौर पर उनका शानदार रिकॉर्ड रहा है।” आपको बता दें कि नितिन नबीन अब जेपी नड्डा की जगह लेंगे। 2020 में नड्डा को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया था। उनका कार्यकाल जून 2024 में खत्म हो गया था, लेकिन तब से वे एक्सटेंशन पर थे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!