Hometrendingसीबीएसई बोर्ड ने जारी की फाइनल डेटशीट, 10वीं और 12वीं कक्षा की...

सीबीएसई बोर्ड ने जारी की फाइनल डेटशीट, 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 17 फरवरी से

AdAdAdAdAdAd

नई दिल्‍ली Abhayindia.com केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 2026 में होने वाली कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की फाइनल डेटशीट जारी कर दी है। बोर्ड द्वारा पहले ही बताए गए एग्जाम शेड्यूल के अनुसार, दोनों कक्षाओं के एग्जाम 17 फरवरी 2026 से शुरू होंगे। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अधिकारिक वेबसाइट सीबीएसई पर जाकर डेटशीट चेक कर सकते हैं।

सीबीएसई 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से शुरू होंगी। कक्षा 10वीं की परीक्षा 10 मार्च 2026 को तथा 12वीं की परीक्षा 9 अप्रैल, 2026 को समाप्त होगी। कक्षा 10वीं व 12वीं की परीक्षा सुबह 10.30 बजे से शुरू होगी और दोपहर 1.30 बजे खत्म होगी। होम साइंस पेपर की तारीख को अब 26 फरवरी से बदलकर 18 फरवरी कर दी गई है। विभिन्न भाषाओं की परीक्षा अब 23 फरवरी को होगी। फ्रेंच भाषा की परीक्षा 10 मार्च को आयोजित की जाएगी।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular