









बीकानेर Abhayindia.com रेलवे की ओर से अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियो की सुविधा के लिए बीकानेर-हरिद्वार-बीकानेर रेलसेवा में 01 द्वितीय शयनयान श्रेेणी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 14717/14718, बीकानेर-हरिद्वार-बीकानेर रेलसेवा में बीकानेर से दिनांक 08.06.26 से 29.06.26 तक एवं हरिद्वार से दिनांक 09.06.26 से 30.06.26 तक 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है। इस बढ़ोतरी के पश्चात इस रेलसेवा में 03 थर्ड एसी, 07 द्वितीय शयनयान (01 द्वितीय शयनयान दिनांक 30.06.26 तक अस्थाई), 04 साधारण श्रेणी, 01 पॉवरकार व 01 गार्ड डिब्बे होंगे।


