HometrendingRajasthan Weather : अभी दो-तीन दिन जारी रहेगा आंधी-बारिश का दौर, अगले...

Rajasthan Weather : अभी दो-तीन दिन जारी रहेगा आंधी-बारिश का दौर, अगले कुछ घंटे में भी…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। कहीं आंधी तो कहीं बारिश से जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के ऊपर बने परिसंचरण तंत्र के प्रभाव से कुछ भागों में आंधी बारिश की गतिविधियां आगामी 2-3 दिन जारी रहने की संभावना है। तत्पश्चात पूर्वी राजस्थान में छुटपुट स्थानों पर मध्यम दर्जे का मेघगर्जन, हल्की बारिश की संभावना है।

विभाग के अनुसार, आंधी बारिश की गतिविधियों में 8 जून से कमी होने तथा तापमान में 2-3 डिग्री बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है। पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों में 8 से 11 जून के दौरान कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान 44-46 डिग्री से. दर्ज होने व कहीं-कहीं हीटवेव चलने की संभावना है। विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में राज्य के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ मध्यम से तेज बारिश दर्ज हुई है। सर्वाधिक बारिश श्रीडूंगरगढ़, बीकानेर में 75 मिमी दर्ज की गई है।

विभाग के ताजा अलर्ट के अनुसार, अगले तीन घंटों में  चूरू जिले में कहीं-कहीं मध्यम से तीव्र मेघगर्जन/गरज-चमक के साथ अचानक तेज हवाएँ 40-60 किमी/घंटा, धूलभरी आंधी, वज्रपात तथा हल्की से मध्यम बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसी तरह हनुमानगढ़, बीकानेर, झुंझुनू तथा सीकर जिलों में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम मेघगर्जन / गरज-चमक के साथ अचानक तेज हवाएँ 30-40 किमी/घंटा, धूलभरी आंधी, वज्रपात तथा हल्की से मध्यम बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular