Friday, June 5, 2026
Hometrendingपीबीएम अस्‍पताल में प्रतीक्षा हाल की जगह को लेकर हंगामा, मौखिक आश्‍वासन...

पीबीएम अस्‍पताल में प्रतीक्षा हाल की जगह को लेकर हंगामा, मौखिक आश्‍वासन के बाद शांत हुआ मामला

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com  बीकानेर संभाग के सबसे बड़े अस्पताल पीबीएम के मेडिसन आईसीयू के पास चल रही एमआरआई और सीटी स्कैन जांच के नए टेंडर में अब मरीजों के परिजनों के लिए बनाये गए प्रतीक्षा हाल को भी अनुचित तरीके से उपयोग लेने की तैयारी करते हुए बाकायदा टेंडर की शर्तों में उस स्थान का नक्‍शा तक बनाकर संलग्‍न किया गया है। इस बात की भनक लगते ही इसका विरोध आरंभ हो गया। समाजसेवी रूपकिशोर व्यास और कांग्रेस नेता अरुण व्यास के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल अधीक्षक डा बीसी घीया से मिलकर इस पर ऐतराज जताया।

इस दौरान समाजसेवी रूपकिशोर व्यास ने कहा कि दानदाताओं द्वारा उस प्रतीक्षा हाल का निर्माण मरीजों के परिजनों की सुविधा के मद्देनजर बनाया गया था जबकि पीबीएम प्रसाशन द्वारा एक बार भी नहीं सोचा गया कि मरीज के परिजन कहाँ जाएँगे। कांग्रेस नेता अरुण व्यास ने कहा कि पीबीएम प्रशासन ठेकेदार फर्म की सुविधानुसार कार्य नहीं करें अपितु मरीजों का ध्यान रखकर निर्णय लें क्योंकि 20 बेड का मेडिसन आईसीयू है जिसमें भर्ती मरीजों के परिजनों के सोने-बैठने का वह एकमात्र स्थान है जिसे अन्यत्र उपयोग करने से आमजन को भयंकर असुविधा होगी।

इसके बाद डा बीसी घीया द्वारा शिष्टमंडल के साथ मौका मुआयना किया और उन्होंने माना की प्रतीक्षा हाल देने से मरीज और उनके परिजनों को असुविधा होगी इसलिए प्रतीक्षा हाल की जगह उसके पास ही खाली पड़ी जगह को टेंडर की शर्तों मैं संशोधन करते हुए उपयोग में लेने के मौखिक आश्वसन पर सहमति बनी। इस अवसर शिष्टमंडल में लक्ष्मण पुरोहित, युवा कांग्रेस के रविकांत वाल्मीकि, सुनील बारसा, नरनारायण स्वामी, प्रकाश व्यास, अल्ताफ, भैरूरत्न बिस्सा, कमल सेवग, कैलाश सुथार, मुरली किराड़ू आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!