बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में पति-पत्नी के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक पत्नी पर पति के बैंक खाते से 52 लाख रुपए धोखाधड़ी से निकालने का आरोप लगा है। जयनारायण व्यास कॉलोनी पुलिस थाने में महिला के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार, परिवादी सुरेश कुमार जाट (उम्र 50 वर्ष) निवासी विराट नगर, मरुधर कॉलोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में बताया कि उसकी पत्नी अनिता पुत्री शिशपाल जाट ने छल करके उसकी बिना सहमति के बैंक खाते से 52 लाख रुपए निकाल लिए। परिवादी ने आरोप लगाया कि पत्नी ने उसके चेक, बैंक डायरी, एटीएम और बैंकिंग कागजात भी चोरी कर लिए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



















