Thursday, May 14, 2026
Hometrendingबीकानेर की बज्‍जू तहसील को मिली दो सौगातें, कॉलेज और कार्यालय दोनों खुलेंगे

बीकानेर की बज्‍जू तहसील को मिली दो सौगातें, कॉलेज और कार्यालय दोनों खुलेंगे

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com राज्य सरकार ने बीकानेर जिले के बज्जू तहसील में उपखंड अधिकारी कार्यालय तथा सरकारी कॉलेज स्वीकृत किया है। इसी वित्तीय वर्ष में इसकी सुविधा मिलने लगेगी। मुख्यमंत्री गहलोत ने मंगलवार को विधानसभा के दौरान बज्जू में उपखंड कार्यालय तथा सरकारी कॉलेज खोलने की स्वीकृति जारी की।

उच्च शिक्षामंत्री तथा कोलायत विधायक भंवरसिंह भाटी ने बताया कि कोलायत बहुत बड़ा उपखंड क्षेत्र है। काश्तकारों ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के लिए कोलायत तक की लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी। सरकारी कॉलेज नहीं होने से छात्रछात्राओं को लगभग सौ किलोमीटर दूर बीकानेर तक लंबा सफर तय करना पड़ता था। बज्जू में उपखंड कार्यालय तथा सरकारी कॉलेज के लिए पूर्व में ग्रामीणों ने मांग की थी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को स्थिति से अवगत कराया। मंत्री भाटी ने बताया कि इसके लिए वित्तीय तथा प्रशासनिक स्वीकृति भी जल्द ही जारी कर दी जाएगी।

हाईकोर्ट बैंच की मांग को लेकर वकीलों ने किया कार्य बहिष्कार

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!