Friday, April 24, 2026
Homeबीकानेरबीकानेर : सियासतदारों के बिगड़े बोल, गाली-गलौच से भी नहीं परहेज

बीकानेर : सियासतदारों के बिगड़े बोल, गाली-गलौच से भी नहीं परहेज

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर (अभय इंडिया न्यूज) चुनावी सरगर्मियों के साथ बीकानेर में नेताओं और समर्थकों के बोल बिगडऩे शुरू हो गए हैं। वे एकदूसरे के साथ गालीगलौच करने से भी परहेज नहीं कर रहे हैं। जिले के नेताओं और समर्थकों के बिगड़े बोल वाले आडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे है। ऐसा ही एक ऑडियो अभी वायरल हुआ है। इसमें श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति प्रधान रामलाल मेघवाल केन्द्रीय राज्यमंत्री के पुत्र रवि शेखर मेघवाल को खुलकर गालियां निकालते सुनाई दे रहे है। 

गालीगलौच के साथ बातचीत करते सुनाई दे रहे रामलाल मेघवाल ने केन्द्रीय राज्यमंत्री और भाजपा नेताओं पर गंभीर आरोप लगाते हुए सुनाई दे रहे है। इस ऑडियो को लेकर केन्द्रीय राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने किसी प्रकार की टिप्पणी करने से इंकार कर दिया। सोमवार की रात सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यह आडियो बीकानेर के सियासी हलकों को सुर्खियों में छाया हुआ है। 

गौरतलब है कि पिछले दिनों नोखा में नेता प्रतिपक्ष के एक समर्थक का ऑडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। इसमें नेता प्रतिपक्ष का समर्थक कांग्रेस नेता गोविन्द राम मेघवाल को मोबाइल पर बातचीत में खुलकर अश्लील गालियां निकालते सुनाई दे रहा है।

रेलवे स्टेशन और बस स्टैण्डों को बम से उड़ाने की धमकी

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!