Hometrendingकेन्द्रीय कानून मंत्री ने गोपाल गहलोत की कुशलक्षेम पूछी, संगठनात्‍मक विषयों पर...

केन्द्रीय कानून मंत्री ने गोपाल गहलोत की कुशलक्षेम पूछी, संगठनात्‍मक विषयों पर भी की चर्चा

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल आज भाजपा नेता गोपाल गहलोत की कुशलक्षेम पूछने उनके निवास स्थान पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने उनके स्‍वास्‍थ्‍य की जानकारी ली तथा बीकानेर में विकास कार्यों व संगठनात्मक विषयों पर भी चर्चा की।

इस दौरान जिला जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़, उपाध्यक्ष दीपक पारीक, मोतीलाल हर्ष, पूर्व अध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य, राजेन्द्र पंवार, कौशल शर्मा, तरुण स्वामी, जस्सूसर मंडल अध्यक्ष दिनेश चौहान, निशांत गौड़, गंगाशहर मंडल अध्यक्ष प्रकाश मेघवाल, गोपाल अग्रवाल आदि उपस्थित रहे। इससे पहले विधायक जेठानंद व्‍यास ने भी उनके निवास पर पहुंचकर उनकी कुशलक्षेम पूछी। आपको बता दें कि गोपाल गहलोत पिछले कई दिनों से घुटने पर चोट लगने के कारण उपचाराधीन है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular