








बीकानेर abhayindia.com कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए किए गए लॉक डाउन के बीच भारतमाला परियोजना कैंप गोडू के ठेकेदार तथा मजदूरों के कार्यस्थल से निकलने पर भारतमाला परियोजना के कैंप गोडू के प्रबंधक विपिन सिंह और ठेकेदार रामसेवक के खिलाफ एफ आई आर दर्ज की गई है।
बज्जू तहसीलदार ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी में स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया है कि कोई भी कंपनी या फॉर्म अपने कर्मचारियों को लॉकडाउन के दौरान बिना अनुमति के मुख्यालय कैंप छोड़ने नहीं देगा। इसके बावजूद भारतमाला परियोजना के ठेकेदार रामसेवक सहित सात लोगों को सेरूणा पुलिस ने रायसर के पास उत्तर प्रदेश की ओर जाते पकड़ा।
Bikaner Lockdown : होम आइसोलेशन में रहने वाले पांच व्यक्तियों के खिलाफ एफ.आई.आर. दर्ज
दरअसल जिला कलेक्टर कुमार पाल गौतम को श्रीडूंगरगढ़ से लौटते हुए रास्ते में यह सभी मजदूर पैदल जाते दिखे। गौतम ने उन्हें रोककर पूछा कि वे कहां जा रहे हैं इस पर मजदूरों ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश स्थित अपने गांव पैदल जा रहे हैं। इसके बाद जिला कलेक्टर ने संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। तहसीलदार ने बताया कि ये सभी भारतमाला परियोजना में कार्यरत थे। निषेधाज्ञा के तहत जारी आदेशों की अवहेलना करने पर बज्जू थाना अधिकारी को संबंधित के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत अभियोग चलाकर दंडात्मक कार्रवाई करने को कहा गया। इसके बाद थाना अधिकारी द्वारा भारतमाला परियोजना कैंप गोडू प्रबंधक तथा ठेकेदार के खिलाफ एफ आई आर दर्ज की गई है।
Bikaner Lockdown : बीकाणे सांसद रो कहणों, रोग कोरोणों भगाणों हैं !
Bikaner Lockdown : जरुरतमंदों के लिए भोजन व बेजुबान जानवरों के लिए चारा की व्यवस्था कर रहा है धरणीधर ट्रस्ट
बीकानेर लॉकडाउन : जरूरतमंदों के लिए आगे आए श्रीसाधुमार्गी जैन श्रावक संघ के श्रावक
Bikaner Lockdown : Swiggy ने शुरू की इस सामग्री की होम डिलीवरी…
Bikaner Lockdown/ उत्कर्ष एवं पैपा करवा रहा है “लॉकडाउन बाल कहानी प्रतियोगिता”
बीकानेर : जिला मजिस्ट्रेट ने जारी किए आदेश, 14 अप्रैल तक बढ़ी निषेधाज्ञा
Bikaner Lockdown/ पलायन के चक्कर में पैरों में छाले, पेट में भूख, भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने…
Bikaner Lockdown/ मस्जिद-ए-आयशा से ऐसे हो रही हर दिन 3 हजार लोगों की मदद…
Bikaner Lockdown: श्रमिकों व दिहाड़ी मजदूरों को खाद्य सामग्री का किया वितरण
Bikaner Lockdown : विप्र फाउंडेशन वितरण करेगा 7 लाख मास्क
Bikaner Lockdown : बाफना स्कूल ने कलेक्टर को सौंपी 700000 ₹ की सहायता राशि





