








बीकानेर abhayindia.com कोविड-19 के कारण संपूर्ण भारत में किए गए लॉकडाउन को सफल बनाने के लिए Swiggy ने प्रशासन के सहयोग से ग्रोसरी व अन्य जरूरी सामान की होम डिलीवरी की सुविधा बीकानेर शहर मैं चालू की है।
इस सुविधा के माध्यम से लोगों को घर से बाहर नहीं निकलना पड़ेगा और जरूरी सामान की डिलीवरी घर पर ही हो जाएगी। इसके अंतर्गत स्विगी के 100 डिलीवरी बॉयज कार्यरत रहेंगे, जो कि प्रशासन द्वारा तय किए गए सभी नियमों की पालना करेंगे।


