Friday, May 15, 2026
Hometrendingबीकानेर लॉकडाउन : जरूरतमंदों के लिए आगे आए श्रीसाधुमार्गी जैन श्रावक संघ...

बीकानेर लॉकडाउन : जरूरतमंदों के लिए आगे आए श्रीसाधुमार्गी जैन श्रावक संघ के श्रावक

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर abhayindia.com कोरोना वायरस संक्रमण के खौफ के बीच बीकानेर लॉकडाउन के चलते शहर में रोजमर्रा खाने-कमाने वाले लोगों को काफी परेशानियां उठानी पड रही है। इस बीच, श्रीसाधुमार्गी जैन श्रावक संघ के आचार्य श्री रामलाल जी म.सा. के श्रावकों ने कोविड-19 कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए बीकानेर क्षेत्र मे झुग्गी झोंपड़ी, कच्ची बस्तियों के जरूरतमन्द जनों व दैनिक रूप से मजदूरी करने वाले लोगों के भरण पोषण के लिए आज से भोजन के पैकेट वितरण की व्‍यवस्‍था शुरू की गई है।

संघ के उपाध्‍यक्ष कौशल दुग्‍गड ने बताया कि आज से शुरू की गई यह व्‍यवस्‍था 14 अप्रेल तक चलेगी। इस दौरान प्रतिदिन लगभग 600 भोजन के पैकेट बीकानेर कलेक्टर के निर्देशानुसार जरूरतमंदों को वितरित किये जायेंगे। पैकेट वितरण के कार्यक्रम की शुरूआत राम गुरु के जयघोष के साथ की गई।

इस अवसर पर साधुमार्गी जैन संघ के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चम्पालाल डागा, संघ के उपाध्यक्ष प्रकाश पुगलिया, उपाध्यक्ष कौशल दुग्गड़, संघ मंत्री चंचल कुमार बोथरा, कोषाध्यक्ष जेठमल सुराणा, वरिष्ठ श्रावक रिखबचंद सोनावत, युवा संघ मंत्री महेन्द्र सुराणा, युवा संघ पूर्व अध्यक्ष श्रीकान्त सुराणा, कमल सेठिया, अंकित मालू, उमेश बोथरा, अरिहंत, सिद्धार्थ सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!