Hometrendingबीकानेर : जोधपुर की विधायक मनीषा पंवार का स्वागत, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने...

बीकानेर : जोधपुर की विधायक मनीषा पंवार का स्वागत, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की मुलाकात…

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com जोधपुर शहर से कांग्रेस की विधायक मनीषा पंवार के सोमवार को बीकानेर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने स्टेशन पर उनका स्वागत किया।

पंवार को राज्य सरकार की ओर से स्थानीय निकाय, पंचायती राज संस्थाओं संबंधी समिति व महिला एवं बाल कल्याण संबंधी समिति में सदस्य बनाया जाने पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उनका सम्मान किया है।

इस मौके पर महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता गौड़, नगर निगम पार्षद शशिकला राठौड़, कांग्रेस बी ब्लॉक पश्चिम विधानसभा अध्यक्ष सुमित कोचर, कांग्रेस बी ब्लॉक पूर्व विधानसभा अध्यक्ष आनंद सिंह सोढ़ा,

यूथ कांग्रेस महासचिव लक्ष्मण गहलोत, पार्षद आजम अली कायमखानी, सोनिया गांधी ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष रमेश गहलोत, मनीष खान, योगेश गहलोत, रेलवे यूनियन के अनिल व्यास, अनिल सुराणा सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular