Hometrendingबीकानेर : कांग्रेस प्रत्‍याशी मेघवाल ने लूनकरणसर में एनडीए सरकार पर ऐसे...

बीकानेर : कांग्रेस प्रत्‍याशी मेघवाल ने लूनकरणसर में एनडीए सरकार पर ऐसे बोला हमला…

बीकानेर abhayindia.com बीकानेर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी मदन गोपाल मेघवाल ने बुधवार को लूनकरणसर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्‍न गांवों और ढाणियों में मतदाताओं से सघन जनसंपर्क करते हुए केन्‍द्र में काबिज एनडीए सरकार को उखाड फेंकने की अपील की। जनसंपर्क के दौरान कांग्रेस प्रत्‍याशी मेघवाल ने कहा कि बीते पांच वर्षों में एनडीए सरकार ने विकास को भूला दिया तथा जमकर भ्रष्‍टाचार किया। केन्‍द्र सरकार की गलत नीतियों के कारण समूचे देश में युवा बेरोजगार हो रहे है। मेघवाल ने कहा कि केन्‍द्र में कांग्रेस की सरकार आने पर युवाओं को रोजगार के नए अवसर दिए जाएंगे।

लोकसभा प्रवक्ता मार्शल प्रहलाद सिंह ने बताया कि कांग्रेस प्रत्‍याशी मेघवाल ने लूनकरणसर क्षेत्र के गांव किस्तुरिया, हापासर, मकड़ासर, बिंझरवाली, मुसलकी, शुभलाई, लखावर, अजीतमाना, करनाली, खिलेरिया, खोखराणा, डेलाना बडा, भीखनेरा, काकड़वाला, बडेरण, रोझां, फूलदेसर, नाथवाणा, किशनासर, राजपुरा,   शेखसर, कपुरीसर, मलकीसर आदि का दौरा किया। जनसंपर्क के दौरान पूर्व मंत्री वीरेन्द्र बेनीवाल, जिला प्रमुख सुशीला सींवर, पूर्व प्रधान तुलछीराम मूण्ड, पंचायत समिति प्रधान गोन्विदराम गोदारा, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष अर्जुनराम कूकणा, रायसिंह गोदारा, ब्लाक अध्यक्ष कानाराम कूकणा, जिला प्रमुख प्रतिनिधि श्रीकिशन सींवर, सरपंच गुमानाराम, रामेश्वर जाखड़, किशन लाल गोदारा सहित पार्टी के अन्‍य नेता भी साथ थे। 

पीएम मोदी का बीकानेर दौरा : चुनावी सभा के निकाले जा रहे ‘कई सियासी मायने’

हॉट सीट : कांग्रेस के गढ़ को ढहाने के लिए कितनी कारगर होगी हनुमान वाली रणनीति?

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular