Saturday, April 25, 2026
Hometrendingबीकानेर : अतिक्रमण देखने गए नगर निगम के एईएन के साथ मारपीट...

बीकानेर : अतिक्रमण देखने गए नगर निगम के एईएन के साथ मारपीट का आरोप, राज कार्य में बाधा पहुंचाने का मामला दर्ज…

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com गोपेश्वर बस्ती क्षेत्र में अवैध निर्माण होने की शिकायत पर रविवार को नगर निगम की टीम पहुंची, तो मौके पर कुछ लोगों ने उसके साथ अभद्रता व हाथापाई की। नगर निगम के सहायक अभियंता संजय ठोलिया ने गंगाशहर थाने में राज कार्य में बाध डालने का मामला दर्ज कराया है।

गंगाशहर थाना प्रभारी रानी दान के अनुसार गोपेश्वर बस्ती में अतिक्रमण होने की शिकायत मिलने पर नगर निगम के एईएन संजय ठोलिया व अन्य कार्मिक मौका देखने गए थे, इस दौरान कुछ लोगों ने उनके साथ झगड़ा किया, अब सहायक अभियंता संजय ठोलिया ने सुशील भादाणी व उनके परिजनों के खिलाफ राज कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज कराया है।
जानकारी के अनुसार गोपेश्वर बस्ती में एक भूमि पर कब्जे को लेकर दो पक्षों के विवाद है। इसमें से एक पक्ष ने आज नगर निगम में शिकायत की, तो टीम मौके पर पहुंची थीा, इस दौरान एक पक्ष ने एईएन के साथ झगड़ा किया।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!