Friday, January 23, 2026
Hometrendingबीकानेर की अवंतिका जोशी ने राष्ट्रीय स्कूली शतरंज प्रतियोगिता में जीता स्‍वर्ण...

बीकानेर की अवंतिका जोशी ने राष्ट्रीय स्कूली शतरंज प्रतियोगिता में जीता स्‍वर्ण पदक

AdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर की उदीयमान शतरंज खिलाड़ी अवंतिका जोशी ने 17 वर्ष से कम उम्र की बालिका राष्ट्रीय स्कूली शतरंज प्रतियोगिता जो अगरतला, त्रिपुरा में आयोजित हुई में व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीत राज्य के साथ बीकानेर जिले का नाम रोशन किया। उप जिला शिक्षा अधिकारी शारीरिक शिक्षा एवं स्वयं शतरंज के अंतरराष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ी अनिल बोड़ा ने बताया कि अवंतिका पूरी प्रतियोगिता में अविजित रही।

बोड़ा ने बताया कि इससे पूर्व भी अवंतिका ने राज्य स्तर पर अपने आयु वर्ग में कई प्रतियोगिता जीत चुकी हे। बोड़ा के साथ वरिष्ठ खिलाड़ी एस एल हर्ष, उम्मेद सिंह जिला शिक्षा अधिकारी किशन दान चारण बीकानेर स्कूली टीम के प्रशिक्षक हर्षवर्धन हर्ष, शिवशंकर बोहरा सहित विभिन्न खेल संगठनों ने भी अवंतिका की उपलब्धि पर बधाई दी।

AdAd
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!