Hometrendingबेनीवाल का ऐलान सभी 200 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव, बीकानेर की सातों...

बेनीवाल का ऐलान सभी 200 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव, बीकानेर की सातों सीटों पर…

बीकानेर Abhayindia.com राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रमुख और सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा है कि राजस्‍थान में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी सभी 200 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। उन्‍होंने दावा करते हुए कहा कि हालांकि कुछ सीटों पर सहयोगी दलों से गठबंधन कर प्रदेश को कांग्रेस और भाजपा से मुक्‍त कराएंगे। बीकानेर यात्रा के दौरान मीडिया से बातचीत में बेनीवाल ने बताया कि बीकानेर की सभी सात सीटों पर उनकी पार्टी अपने प्रत्‍याशी उतारेगी।

बेनीवाल ने अशोक गहलोत और वसुंधरा राजे पर हमला बोलते हुए कहा कि इनके कारण से राजस्‍थान का विकास रूका है। वसुंधरा राजे का क्रेज अब खत्म हो गया है। इस बार जनता उनकी बातों में नहीं आएगी। बेनीवाल ने गहलोत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार के मंत्री आपस में ही एक–दूसरे का विरोध कर रहे हैं। सरकार के खिलाफ हैं तो सत्ता से बाहर आ जाना चाहिए।

बेनीवाल ने कहा कि राजस्‍थान में अब कांग्रेस और भाजपा को हराने के लिए तीसरा मोर्चा जरूरी है। यह मोर्चा ही इस प्रदेश का भला कर सकता है। जनता को इस मोर्चे के साथ जुड़ना चाहिए। बेनीवाल ने प्रदेश की कानून व्‍यवस्‍था को लेकर भी सवाल उठाए।

राजस्‍थान से मानसून अभी विदाई लेने को तैयार नहीं, एक बार फिर बारिश का अलर्ट

बीकानेर क्राइम : अतिक्रमण की शिकायत पर सिर काटकर लटकाने की धमकी, एफआईआर दर्ज

हाईकमान की एडवाइजरी का असर, थम गई बयानबाजी, दिल्‍ली से जयपुर पहुंचे पायलट, इनसे की मुलाकात…

बीकानेर क्राइम : डांडिया प्रोग्राम में चाकूबाजी, मुख्‍य आरोपी को पुलिस ने दबोचा

राजस्‍थान में सरकार अल्‍पमत में, भाजपा का दावा, राज्‍यपाल से मिलने की बनाई रणनीति…

बीकानेर में अंतरराष्‍ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता : जानिए शतरंज के इन महारथियों को…

सीएम गहलोत ने बताया- कौन जीतेगा कांग्रेस अध्‍यक्ष का चुनाव…?

राजस्‍थान में सियासी संग्राम पर सीएम गहलोत का बड़ा बयान, कहा- यह केस हिस्‍ट्री में लिखा जाएगा, ऐसा क्‍यों हुआ…

सीएम गहलोत का सियासी बयान- राजनीति में जो होता है वो दिखता नहीं है, जो दिखता है वो होता नहीं…

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular