Hometrendingराजस्‍थान से मानसून अभी विदाई लेने को तैयार नहीं, एक बार फिर...

राजस्‍थान से मानसून अभी विदाई लेने को तैयार नहीं, एक बार फिर बारिश का अलर्ट

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान से मानसून अभी विदाई लेने को तैयार नहीं है। इस बीच, मौसम विभाग ने एक बार फिर बारिश का अलर्ट जारी किया है।

विभाग के अनुसार, नया परिसंचरण सिस्टम एक्टिव होने से पांच अक्‍टूबर से भरतपुर, कोटा, जयपुर और उदयपुर संभाग के 17 जिलों में बारिश होने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी में एक लो-प्रेशर सिस्टम बन रहा है, जो आगे बढ़ते हुए उड़ीसा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश होते हुए राजस्थान की पूर्वी सीमा तक आएगा। इसे देखते हुए मानसून एक सप्‍ताह और सक्रिय रह सकता है।

विभाग के अनुसार, दीपावली के आसपास और उससे पहले एक-दो पश्चिमी विक्षोभ आ सकते हैं, जिसके असर से गंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, चूरू समेत उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के हिस्सों में बारिश हो सकती है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular