Friday, June 5, 2026
Hometrendingभाजपा में अनुशासन भंग करने वालों पर कार्यवाही तेज, प्रवक्‍ता जानू को...

भाजपा में अनुशासन भंग करने वालों पर कार्यवाही तेज, प्रवक्‍ता जानू को 6 साल के लिए किया निष्‍कासित

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान भाजपा ने पार्टी का अनुशासन भंग करने वालों के खिलाफ कार्यवाही तेज कर दी है। इस क्रम में पार्टी ने कृष्ण कुमार जानू (भाजपा प्रवक्ता, झुंझुनूं, राजस्थान) को छह वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इस आशय के आदेश भाजपा की प्रदेश अनुशासन समिति के अध्‍यक्ष ओंकार सिंह लखावत ने जारी किए है।

आपको बता दें कि कृष्ण कुमार जानू को पार्टी की ओर से 20 जून 2025 को पार्टी का अनुशासन भंग करने पर कारण बताओ नोटिस दिया गया था। नोटिस का संतोषजनक जवाब नहीं देने पर छह वर्ष के लिए पार्टी से निष्‍कासित कर दिया गया है। आपको यह भी बता दें कि जानू ने हाल में पूर्व राज्‍यपाल सत्‍यपाल मलिक के निधन के बाद पार्टी के रुख को लेकर भी टिप्‍पणी की थी।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!