Saturday, May 16, 2026
Hometrendingगांधीधाम-अमृतसर-गांधीधाम ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक स्पेशल (06 ट्रिप) रेलसेवा का संचालन होगा

गांधीधाम-अमृतसर-गांधीधाम ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक स्पेशल (06 ट्रिप) रेलसेवा का संचालन होगा

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com रेलवे की ओर से ग्रीष्मकालीन मौसम में अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए गांधीधामअमृतसरगांधीधाम ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक स्पेषल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाडी संख्या 09461, गांधीधामअमृतसर ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 26.05.23 से 30.06.23 तक (06 ट्रिप) गांधीधाम से प्रत्येक शुक्रवार को 06.30 बजे रवाना होकर शनिवार को 12.35 बजे अमृतसर पहुंचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 09462, अमृतसरगांधीधाम ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा दिनांक 27.05.23 से 01.07.23 तक (06 ट्रिप) अमृतसर से प्रत्येक शनिवार को 14.30 बजे रवाना होकर रविवार को 18.30 बजे गांधीधाम पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में सामाख्याली, ध्रांगध्रा, विरमगाम, महेसाना, भीलड़ी, रानीवाड़ा, मारवाड़ भीनमाल, मोदरान, जालोर, मोकलसर, समदड़ी, लूनी, जोधपुर, गोटन, मेडता रोड, डेगाना, छोटी खाटू, डीडवाना, लाडनूं, सुजानगढ, रतनगढ, चूरू, सादुलपुर, हिसार, लुधियाना, जालन्धर सिटी व ब्यास स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!