Friday, May 15, 2026
Hometrendingराजस्‍थान में आम आदमी पार्टी एक्टिव मोड पर, केजरीवाल आएंगे, गांवों में...

राजस्‍थान में आम आदमी पार्टी एक्टिव मोड पर, केजरीवाल आएंगे, गांवों में पैठ जमाने की तैयारी

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में इसी साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए राजनीतिक दलों की गतिविधियां तेज होने लगी है। इसी क्रम में आम आदमी पार्टी भी एक्टिव मोड पर आ गई है। अगले 20 दिनों में मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल राजस्‍थान में बड़ी सभा करने जा रहे हैं।

पार्टी के प्रदेश अध्‍यक्ष नवीन पालीवाल ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि पार्टी शहरों के साथ गांवों में भी अपनी पैठ जमा रही है। इसके लिए पार्टी ने ग्राम स्तर पर 4579 सर्किल अध्यक्ष, 39 ब्लॉक अध्यक्ष, जिलों में 266 और सोशल मीडिया टीम के कोऑर्डिनेटर 266, प्रदेश स्तर पर 27 और लोकसभा स्तर पर 4 लोगों सहित कुल 5026 कार्यकर्ताओं को विभिन्न पदों पर नियुक्त दी गई है। इस तरह से आम आदमी पार्टी ने राजस्थान में कुल 6223 कार्यकर्ताओं को ज़िम्मेदारी देकर संगठन की ताक़त बढ़ाई है।

पालीवाल ने बताया कि 27 मई को राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डॉ. संदीप पाठक जयपुर आकर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाएंगे। संदीप पाठक के कार्यक्रम के बाद 20 दिनों के भीतर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की एक बड़ी जन सभा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में लोग जुटेंगे।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!