Saturday, April 25, 2026
Hometrendingपत्रकार मुकेश पांडे शतरंज प्रतियोगिता : मूंधड़ा प्रथम और बोड़ा दूसरे स्‍थान...

पत्रकार मुकेश पांडे शतरंज प्रतियोगिता : मूंधड़ा प्रथम और बोड़ा दूसरे स्‍थान पर रहे

AdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com पत्रकार मुकेश पाण्डे मेमोरियल ज़िला सीनियर ब्लिट्ज प्रतियोगिता में कुल 36 खिलाड़ियों ने भाग लिया। पांच चक्र की इस प्रतियोगिता में ऋषि मूंधड़ा ने पहला स्थान पाया, जबकि अनिल बोड़ा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। तीसरे स्थान पर कमल शर्मा, चतुर्थ स्थान पर बीएल प्रजापत और पांचवें स्थान पर वीरेंद्र नारायण जोशी रहे। इन पांचों खिलाड़ियों को वृद्ध खिलाड़ी रामकिशन चौधरी ने नकद इनाम दिया।

जिला सचिव अनिल बोड़ा ने बताया कि प्रथम दो खिलाड़ी राज्य प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। हर वर्ष पांडे की याद में यह जिला स्तरीय प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता परफेक्ट चेस एकेडमी में कपिल पंवार के निर्देशन में और एसएल हर्ष की देखरेख में हुई। भानू आचार्य और आनद व्यास इसके निर्णायक थे। आज कई रोचक मुकाबले हुए जिसमें वरिष्ठ खिलाड़ी बीएल प्रजापत ने जूनियर खिलाड़ी राघव आचार्य को शानदार मध्य खेल में हराया। वहीं, याकूब भाटी ने भी शानदार खेल दिखाया।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!