Hometrendingराजस्‍थान में मौसम विभाग का ताजा अपडेट, 22-23 को बीकानेर सहित इन...

राजस्‍थान में मौसम विभाग का ताजा अपडेट, 22-23 को बीकानेर सहित इन संभागों में आंधी-बारिश का अलर्ट

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। इस बीच, मौसम विभाग ने अपडेट जारी किया है। इसके अनुसार, 22 मई को जयपुर, भरतपुर और बीकानेर संभाग के जिलों में दोपहर बारिश होने की संभावना है।

विभाग के अनुसार, 23 मई को भी आंधी और बारिश का दौर चलेगा। जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, भरतपुर, अजमेर संभाग के कुछ भागों में आंधी व बारिश के आसार है। वहीं, 21 मई को दोपहर बाद उदयपुर, कोटा संभाग में बारिश तथा बीकानेर, जोधपुर सम्भाग में हीटवेव चलने की संभावना है। विभाग के अनुसार, प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर 25 मई तक रह सकता है। ऐसे में तापमान में भी तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हो सकती है।

AdAdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular