Hometrendingराजस्‍थान : लू के थपेड़ों के बीच अगले 72 घंटों में आंधी-बारिश...

राजस्‍थान : लू के थपेड़ों के बीच अगले 72 घंटों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में लू के थपेड़ों ने जनजीवन को अस्‍त व्‍यस्‍त कर दिया है। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई इलाकों में तापमान तेजी से बढा है। हालांकि कुछ स्‍थानों पर आंधी और हल्‍की बूंदाबांदी से लोगों को गर्मी से राहत भी मिली है। इस बीच, मौसम विभाग 14 से 16 मई के बीच आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

विभाग के अनुसार उत्‍तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। इसका असर अगले 72 घंटे राजस्‍थान के करीब 15 जिलों में रहेगा। इस दरम्‍यान हालांकि, कुछ जिलों में हल्के बादल भी छाए रह सकते हैं। लेकिन, राहत वाली बात यह है कि इससे तापमान में ज्‍यादा असर नहीं होगा। विभाग ने 14 से 16 मई के दौरान जयपुर, झुंझुनूं, अजमेर, अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, सीकर, टोंक, बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, जालोर, जोधपुर, नागौर और पाली जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए यहां दिन में तेज धूलभरी आंधी और हल्‍की बारिश की संभावना जताई है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular