Saturday, April 25, 2026
Hometrendingकोतवाली के उपनिरीक्षक को रिश्‍वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

कोतवाली के उपनिरीक्षक को रिश्‍वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com भ्रष्‍टाचार निरोधक ब्‍यूरो (ACB) सिरोही इकाई ने आज कार्यवाही करते हुए जगदीश कुमार नायक उप निरीक्षक पुलिस, पुलिस थाना कोतवाली, सिरोही को परिवादी से 2 हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक हेमन्त प्रियदर्शी (अतिरिक्त चार्ज महानिदेशक) ने बताया कि ए.सी.बी. की सिरोही इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसके द्वारा प्रस्तुत परिवाद पर प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही करने की एवज में जगदीश कुमार नायक उप निरीक्षक पुलिस, पुलिस थाना कोतवाली, सिरोही द्वारा 10 हजार रूपये रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है। जिस पर एसीबी जोधपुर के महानिरीक्षक पुलिस सवाई सिंह गोदारा के सुपरविजन में एसीबी सिरोही इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश चौधरी के निर्देशन में द्वारा शिकायत का सत्यापन किया जाकर आज मय टीम ट्रेप कार्यवाही करते हुये जगदीश कुमार नायक पुत्र शंकर लाल निवासी मकान नं. 58, आनन्द नगर, जिला पाली हाल उप निरीक्षक पुलिस, पुलिस थाना कोतवाली, सिरोही को परिवादी से 2 हजार रुपये की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

आपको बता दें कि आरोपी उप निरीक्षक पुलिस द्वारा शिकायत के सत्यापन के दौरान ही परिवादी से 8 हजार रुपये रिश्वत राशि के रूप में वसूल कर लिये थे। एसीबी के महानिरीक्षक पुलिस सवाई सिंह गोदारा के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा।

एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक हेमन्त प्रियदर्शी (अतिरिक्त चार्ज महानिदेशक) ने समस्त प्रदेशवासियों से अपील की है कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यरो की टोलफ्री हैल्पलाईन नं. 1064 एवं हैल्पलाईन नं. 94135-02834 पर सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। एसीबी आपके वैध कार्य को करवाने में पूरी मदद करेगी। आपको बता दें कि एसीबी राजस्थान राज्य में राज्य कर्मियों के साथसाथ केन्द्र सरकार के कार्मिकों के विरूद्ध भी कार्यवाही करने को अधिकृत है।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!