Tuesday, May 26, 2026
Hometrendingबीकानेर में साइबर फ्रॉड के शिकार हुए व्‍यक्ति को रुपए रिफंड करवाए

बीकानेर में साइबर फ्रॉड के शिकार हुए व्‍यक्ति को रुपए रिफंड करवाए

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में साइबर क्राइम रेस्‍पॉन्‍स सैल ने साइबर फ्रॉड के मामले में त्‍वरित कार्यवाही करते हुए एक परिवादी के खाते से निकाले गए रुपए रिफंड करवाए है।

मामले के अनुसार, बारह गुवाड निवासी महेन्द्र रंगा निवासी ने सीसीआरसी को कॉल करके बताया कि मेरे एसबीआई बैंक अकाउंट से 94,000 रूपये का फ्रोड कर लिया। जिस पर उक्त कंम्पलेन प्राप्त होने पर सैल के प्रभारी उपनिरीक्षक देवेन्द्र के नेतृत्व में कांस्‍टेबल सत्यनारायण द्वारा तकनीकी साधनों का उपयोग कर बैंक ट्रांजेक्शन्स व यूपीआई ट्रांजेक्शन्स को ट्रेस किया और उस फ्रॉड अमाण्ट को होल्ड करवाया गया और 04.05.2023 को परिवादी महेन्द्र रंगा के खाते मे 85,000/- रूपये रिफण्ड करवाये गये। जब रूपये रिफन्ड होने का मैसेज मोबाईल पर आया तो महेन्द्र रंगा ने सीसीआरसी कार्यालय आकर खुशी जाहिर करते हुए बीकानेर पुलिस का धन्यवाद दिया। सैल प्रभारी ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि ऑनलाइन फाईनेन्सियल फ्रोड होने पर तुरन्त अतिशीघ्र साईबर क्राईम रेस्पॉन्स सैल के हैल्पलाईन नम्बरों पर 100, 0151-2206992, 7877045498 पर कॉल करें।

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!