Hometrendingराजस्‍थान में अगले 72 घंटे भी जारी रहेगा तेज हवाओं और बारिश...

राजस्‍थान में अगले 72 घंटे भी जारी रहेगा तेज हवाओं और बारिश का दौर

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में बारिश का दौर जारी रहने से गर्मी फुर्र हो गई है। अधिकांश इलाकों में दिन का तापमान भी 29 से 33 के बीच रहने से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है। इस बीच, मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते बारिश और तेज हवाओं का दौर अगले 72 घंटे तक चल सकता है।

विभाग के अनुसार, 2 मई से 4 मई तक प्रदेश के अमूमन सभी जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। इससे तापमान में और गिरावट दर्ज हो सकती है। बहरहाल, कई इलाकों में लगातार बारिश होने से सामान्‍य तापमान में भी गिरावट देखने को मिल रही है। राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 29.5 दर्ज किया गया जो सामान्य से 10.4 डिग्री सेल्सियस कम है। इसी तरह अजमेर में अधिकतम तापमान 30.2 रहा, जो सामान्य से 9.6 सेल्सियस कम है।

इसी तरह बीकानेर, चूरू, श्रीगंगानगर, जोधपुर, बाड़मेर, जैसलमेर, धौलपुर में भी सामान्‍य से कम तापमान दर्ज किया गया है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular