Sunday, June 21, 2026
Hometrendingसंरक्षण अधिकारी प्रतियोगी परीक्षा-2022 : मॉडल उत्तर कुंजियाँ वेबसाइट पर जारी, 20...

संरक्षण अधिकारी प्रतियोगी परीक्षा-2022 : मॉडल उत्तर कुंजियाँ वेबसाइट पर जारी, 20 से करा सकेंगे ऑनलाइन आपत्ति

AdAdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से संरक्षण अधिकारी (महिला अधिकारिता विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2022 के प्रथम प्रश्नपत्र जनरल स्टडीज एवं द्वितीय प्रश्नपत्र सोशल वर्क, लॉ की मॉडल उत्तर कुंजियाँ वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। आयोग द्वारा 28 जनवरी 2023 को इस परीक्षा का आयोजन किया गया था।

आयोग के उप सचिव सुनील रांका ने बताया कि यदि किसी भी अभ्यर्थी को इन मॉडल उत्तर कुंजियों पर कोई आपत्ति हो तो निर्धारित शुल्क के साथ 20 अप्रेल से 22 अप्रेल 2023 को रात्रि 1200 बजे तक अपनी आपत्ति ऑनलाइन दर्ज करवा सकता है।

मॉडल प्रश्न पत्र के क्रमानुसार ही करनी होगी प्रविष्टियां : आपत्तियाँ आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध मॉडल प्रश्न पत्र के क्रमानुसार ही प्रविष्ट करनी होंगी। इस परीक्षा के मॉडल प्रश्नपत्र आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। आपत्ति प्रामाणिक (स्टैंडर्ड, ऑथेंटिक) पुस्तकों के प्रमाण सहित ऑनलाइन ही प्रविष्ट करें। वांछित प्रमाण संलग्न नहीं होने की स्थिति में आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। उक्त परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थियों के अतिरिक्त यदि कोई अन्य व्यक्ति आपत्ति दर्ज करवाते हैं, तो उन पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।

Ad
- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!