Saturday, June 20, 2026
Homeराजस्थानफरार कुख्यात अपराधियों पर इनामी राशि बढ़ाई, अब 5 लाख रुपए मिलेंगे

फरार कुख्यात अपराधियों पर इनामी राशि बढ़ाई, अब 5 लाख रुपए मिलेंगे

AdAdAdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राज्य सरकार ने प्रदेश के कुख्यात अपराधियों की गिरफ्तारी पर इनामी राशि में वृद्धि की है। अब ऐसे फरार अपराधियों पर पुलिस महानिदेशक 5 लाख रूपए तक, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (अपराध) 1 लाख रूपए तक, पुलिस रेंज महानिरीक्षक 50 हजार रूपए तक और जिला पुलिस अधीक्षक 25 हजार रूपए तक की इनामी राशि की घोषणा कर सकेंगे।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक में इनामी राशि में वृद्धि के निर्देश दिए थे। इस निर्णय से आमजन की मदद से कुख्यात अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हो सकेगा। गिरफ्तार करने वाले पुलिसकर्मियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा। आपको बता दें कि वर्ष 2013 के बाद इनाम राशि में अब बढ़ोतरी की गई है।

अधिकारी स्तर : पहले अब

पुलिस महानिदेशक : 1 लाख – 5 लाख

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक : 50 हजार – 1 लाख

पुलिस रेंज महानिरीक्षक : 10 हजार – 50 हजार

जिला पुलिस अधीक्षक : 5 हजार – 25 हजार

- Advertisment -

Most Popular

error: Content is protected !!