Hometrendingबीकानेर में हनुमान जयंती की धूम, जगह-जगह मेले भरे, दर्शनों के लिए...

बीकानेर में हनुमान जयंती की धूम, जगह-जगह मेले भरे, दर्शनों के लिए दिनभर लगा रहा तांता

Bajrang Dhora Hanumaan Mandir Bikaner
Bajrang Dhora Hanumaan Mandir Bikaner
Shri Hanumaan Mandir Mohta Chowk Bikaner
Shri Hanumaan Mandir Mohta Chowk Bikaner
Veer Hanumaanji Mandir Mdv Colony Bikaner
Veer Hanumaanji Mandir Mdv Colony Bikaner

Punrasar Hanumaanji Mandir Bikaner 1

Tejasvini IPS

बीकानेर Abhayindia.com बीकानेर में गुरुवार को हनुमान जयंती धूम मची है। श्रीपूनरासर हनुमानजी मंदिर, बजरंग धोरा सहित जगह–जगह मेले भरे हैं। हनुमानजी के दर्शनों के लिए मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। श्रीपूनरासर धाम में देर रात से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। आज सुबह विशेष पूजा व आरती की गई। पुलिस अधीक्षक तेजस्‍वनी गौतम ने भी मंदिर के दर्शन किए एवं मेले में संपूर्ण व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संतोष व्‍यक्‍त किया। ट्रस्ट के मंत्री महावीर बोथरा, ट्रस्टी चंदन मल, पुजारी रतनलाल ने उनका स्वागत करके मंदिर का संक्षिप्त विवरण बताया। उन्‍होंने बताया कि मेलास्‍थल पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं।

श्री बजरंग धोरा धाम में भी हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई जा रही है। बजरंग धोरा मंदिर के प्रधान पुजारी मनमोहन दाधीच ने बताया कि जन्मोत्सव पर दोपहर 12 बजे महाआरती होने के बाद बाबा को 551 किलो बूंदी के प्रसाद का भोग लगा कर भक्तों में वितरण किया गया। बजरंग धोरा मंदिर के प्रधान पुजारी मनमोहन दाधीच ने बताया कि जन्मोत्सव पर दोपहर 12 बजे महाआरती होने के बाद बाबा को 551 किलो बूंदी के प्रसाद का भोग लगा कर भक्तों में वितरण किया गया। श्री बजरंग धोरा विकास समिति के आशीष दाधीच ने बताया कि इस अवसर पर पंडित ब्रजमोहन दाधीच द्वारा महाआरती की। मंदिर परिसर में आयोजित मेले में बाबा के छप्पन भोग का प्रसाद चढ़ाया गया।

मोहता चौक हनुमान मंदिर में 21 किलो मेवा का अभिषेक गुलाब जल पंचामृत का अभिषेक किया गया व श्रृंगार किया सुबह में यज्ञ का आयोजन हुआ। शाम को महा आरती और प्रसाद वितरण कार्यक्रम हुआ। इसी तरह मुरलीधर व्‍यास कॉलोनी स्थित सेक्‍टर–डी में श्रीवीर हनुमानजी मंदिर में भी हनुमान जयंती की धूम है। मंदिर में विशेष सजावट की गई है। शाम को प्रसाद का आयोजन किया गया है।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular