Hometrendingराजस्‍थान में 7 तक साफ रहेगा मौसम, 8 से फिर बारिश का...

राजस्‍थान में 7 तक साफ रहेगा मौसम, 8 से फिर बारिश का अलर्ट

AdAdAdAdAdAdAd

जयपुर Abhayindia.com राजस्‍थान में इस सीजन में हुई बेमौसम की बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। इस बीच, मौसम विभाग के अनुसार, 5 से 7 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम आमतौर पर साफ रहेगा। इसके बाद आठ व नौ अप्रैल को एक बार फिर बारिश का दौर शुरू होगा। हालांकि, बुधवार दोपहर बाद बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरु, नागौर व जैसलमेर जिलों में कहींकहीं पर हल्‍की बारिश होने के आसार है।

विभाग के अनुसार, 8 और 9 अप्रेल को जयपुर, अजमेर, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, कोटा, बूंदी, झालावाड़, प्रतापगढ़, राजसमंद, टोंक और उदयपुर जिलों हल्‍की बारिश की संभावना है, जबकि अन्‍य जगहों पर मौसम शुष्‍क रहेगा।

AdAdAdAd
- Advertisment -

Most Popular